रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के जाखीम पड़रिया गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रफीगंज के जाखीम पड़रिया गांव में शुक्रवार की सुबह हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह 9 बजे जानकारी के अनुसार, राजेश महतो कृषि कार्य के लिए घर से करीब 700 मीटर दूर उत्तर दिशा स्थित बधार में गए थे। इसी दौरान पहले से टूटा हुआ 11 हजार वोल्ट का बिजली तार के चपेट मे आ गये।