जबलपुर: गंदगी के बीच बन रही थी चाट, खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 'ठाकुर चाट भंडार' पर गिरी गाज
शहर के पांडे चौक स्थित रामजी मंदिर के पास चल रहे एक अवैध और असुरक्षित खाद्य निर्माण ठिकाने पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 'ठाकुर चाट भंडार' के इस बेसमेंटनुमा कारखाने में बेहद अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में चाट-मसाले और अन्य खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी। मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि यहाँ न केवल गंदगी