महरौनी: कस्बा महरौनी स्थित स्टेट बैंक के पास बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, बिजली आपूर्ति रही बाधित, वीडियो आया सामने
कस्बा महरौनी स्थित स्टेट बैंक के पास लगे हुए बिजली के खंबे में शनिवार देर रात्रि के समय अचानक भीषण आग लग गई। जिसके चलते आग की चिंगारियां के साथ बंच केविल धू-धू कर जलने लगी। आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई । जिसे बहाल करने को लेकर लगातार बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा रविवार दोपहर तक कार्य जारी था।