कासगंज: लहरा गंगा घाट से कीलों की सेज पर निकली अनोखी कांवड़ यात्रा, गौमाता व राष्ट्र के नाम का अभियान
कासगंज। हाथरस के मेंडू गांव के पांच युवक सोरों के लहरा गंगा घाट से गंगाजल लेकर कीलों की सेज पर दण्डौती करते हुए 85 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। गौमाता और राष्ट्र के नाम समर्पित इस अनोखी यात्रा में वे प्रतिदिन लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। श्रद्धालु और राहगीर उनके साहस, आस्था और संकल्प की सराहना करते हुए सहयोग भी कर रहे हैं।