मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में सूर्य नगर स्थित दो घरों में हुई चोरी,लाखों के माल पर हाथ साफ कर हुआ फरार
थाना मझोला के क्षेत्र सूर्य नगर निवासी योगेश कुमार ने मझोला पुलिस को शिकायत करते हुए बताया की, रात चोर उसके घर से लाखों की कीमत के चार मोबाइल फोन और सात हजार रुपए चुरा ले गए हैं। इतना ही नहीं पड़ोसी पप्पू के घर में भी उसी रात चोरों ने अपना हाथ साफ कर डाला है। चोर पड़ोसी पप्पू के घर में रखी 15 हजार रुपए की नगदी के साथ जेवर भी चुरा कर ले गए हैं।