🚨हरक पर मनवीर का तंज, बोले- ‘लाफिंग बुद्धा’ बनकर रह गए हैं
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने ईडी की छापेमारी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच एजेंसी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के लेखक गांव पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
हरक सिंह रावत के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत की बातों को अब लोग गंभीरता से नहीं लेते। मनवीर चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि हरक सिंह रावत अब सिर्फ ‘लाफिंग बुद्धा’ बनकर रह गए हैं और उनकी बातों से लोगों को हंसी आती है।