राघोगढ़: जिला न्यायालय ने नशे के अवैध कारोबारी को 4 वर्ष की सजा सुनाई
Raghogarh, Guna | Apr 28, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में भडेर नदी पुल के पास दो गांजा तस्कर प्रकाश चंद्र साहू और शांतिलाल साहू को पकड़ा था। पुलिस ने तत्कालीन समय 3 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त किया था। 28 अप्रैल को लोक अभियोजक राकेश व्यास ने बताया, न्यायालय ने अवैध नशा तस्कर प्रकाश चंद साहू को 4 साल की सजा और ₹5000 जुर्माना से दंडित किया है।