मखदुमपुर: बराबर पर्यटक थाने की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी में एक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने अवैध शराब भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाया। 18 अप्रैल 2026 को बराबर पर्यटक थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 लीटर देशी शराब बरामद की। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।