हज़ारीबाग: कंचनपुर में खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदा हाईवा जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
हजारीबाग। पेलावल ओपी क्षेत्र के कंचनपुर में अवैध बालू तस्करों के विरुद्ध खनन विभाग की छापेमारी जारी है। इस अभियान में बीते रात्रि खनन विभाग के द्वारा हाइवा संख्या जेएच 02 एजी4188 को अवैध बालू के साथ जब्त किया है। इस संबंध में खान निरीक्षक शैलेंद्र सोरेन ने पेलावल ओपी में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।