सिसई: बैजनाथ जालान महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, रेफरल अस्पताल की प्रभारी रहीं मुख्य अतिथि
Sisai, Gumla | Mar 8, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बैद्यनाथ जलन महाविद्यालय में चार दिवसीय महिला दिवस कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार दोपहर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि के रूप मे रेफरल अस्पताल सिसई की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललिता मिंज थी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केअवसर पर अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक नाच गान के साथ किया गया।