सिसई: ओलमुंडा और सेमरा गांव में सास-बहू और पति सम्मेलन का किया गया आयोजन, रूढ़िवादी प्रथाओं के प्रति जागरूकता फैलाई गई
Sisai, Gumla | Mar 7, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ओलमुंडा और सेमरा गांव में मानसी प्लस परियोजना की ओर से शुक्रवार शाम 4:00 बजे के आसपास सास बहु और पति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्य क्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत एवं रूढ़िवादी परंपरा को आपसी सलाह परामर्श द्वारा दूर करना तथा सास बहू और पति में सामंजस्य बनाकर मां और नवजात शिशु का बेहतर देखभाल करना है।