बरहट: पीराटांड़ गांव में महिला ने बहु पर लगाया मारपीट का आरोप,जांच में जुटी पुलिस
Barhat, Jamui | Jul 14, 2024 बरहट प्रखंड क्षेत्र के पीराटांड़ गांव में एक महिला ने अपने ही बहु पर घरेलू विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान पीराटांड़ गांव निवासी कारू रविदास की पत्नी सुगिया देवी के रूप में की गई है। घायल महिला ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उसकी बहू अंजू देवी द्वारा मारपीट की गई है।