अतरी: 20 रुपये के चलते फूफा ने कि किशोरी की हत्या
अतरी थाना में बुधवार को नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 13 वर्षीय किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महज 20 रुपये के विवाद में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। डीएसपी ने बताया कि 22 जून 2026 की शाम करीब 3 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि नौरंगा गांव निवासी सुखदेव मांझी की 13 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी क