बकेवर थाना क्षेत्र के गोपियापुरा में रविवार सुबह किशोर और किशोरी के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनो की पहचान पड़ोस के गांव के रहने वालों के रूप में की है। पुलिस मीडिया सेल पर 11 बजे एएसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया प्रेम प्रसंग में दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। दोनों शादी करना चाह रहे थे लेकिन स्वजन राजी नहीं थे।