मंडला: हरिहर घाट में नौ दिवसीय शिव महापुराण शुरू, बिंझिया से बैंड बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
Mandla, Mandla | May 28, 2026 छोटे रपटा पुल के पास स्थित हरिहर घाट में गुरुवार से नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शाम 5 बजे बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा बिंझिया क्षेत्र से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल हरिहर घाट पहुंची।