रामगंजमण्डी: मदनपुरा रोड स्थित संतरे के बगीचे में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की, अज्ञात कारणों से उठाया आत्मघाती कदम
रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना मदनपुरा रोड स्थित संतरे के बगीचे में खेत पर हुई। मृतक की पहचान मोतीपुरा निवासी कालूलाल मेहर के रूप में हुई है। बुधवार शाम 7 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कालूलाल मेहर मदनपुरा रोड स्थित संतरे के बगीचे में खेत पर था। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।