कासगंज: कासगंज में भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग की बैठक
शनिवार दोपहर 1 बजे हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।