कुम्भराज: कुंभराज: रजिस्ट्री विवाद में महिला ने परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से शिकायत की
Kumbhraj, Guna | May 30, 2026 कुंभराज नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी फरियादी महिला चंद्रकांत जैन पत्नी स्वर्गीय प्रदीप जैन ने पुलिस अधीक्षक से मारपीट की शिकायत की है। फरियादी महिला ने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों ने बीते रोज जमीन रजिस्ट्री विवाद में मारपीट की जिसकी रिपोर्ट कुंभराज थाने में की गई। वहीं अब एसपी से शिकायत कर महिला ने कार्यवाही की मांग की है।