रायपुर रानी: रायपुर रानी में घर से रायपुर रानी कालेज गई 19 वर्षीय छात्रा लापता, मामला दर्ज
रायपुर रानी में अपने घर से रायपुर रानी कालेज में पढ़ने के लिए गई 19 वर्षीय छात्रा घर वापिस नही लौटी। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर रायपुर रानी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के भाई ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय ममेरी बहन कॉलेज की छात्रा है। वह 10 जनवरी को सुबह 9 बजे घर से कॉलेज के लिए गई थी और वापिस नहीं लौटी। काफी तलाशी के बाद भी उसका कोई सुराग न मिला।