बिलासपुर: अवैध बोरवेल खनन पर प्रशासन का शिकंजा, प्रतिबंध तोड़ने पर दो वाहन जब्त, घुटकू में नलकूप खनन कराया बंद.!
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, अवैध बोरवेल खनन पर प्रशासन का शिकंजा प्रतिबंध तोड़ने पर दो वाहन जब्त, घुटकू में नलकूप खनन कराया बंद, बिलासपुर के ग्राम घुटकू में प्रतिबंध के बावजूद बिना अनुमति कराए जा रहे अवैध नलकूप खनन पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए काम बंद कराया। खनन में लगे दो वाहनों को जब्त कर थाना कोनी के सुपुर्द किया गया।