नवादा: नवादा सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के दोषी को 4 वर्ष की सजा सुनाई, 5000 रुपये का जुर्माना लगाया
Nawada, Nawada | Apr 9, 2026 नवादा सदर कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में शंकर कुमार को दोषी ठहराते हुए कुल चार साल कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नवादा के न्यायालय ने नगर थाना कांड संख्या 731/24 के अभियुक्त शंकर कुमार, जो प्रसाद बिगहा, नगर थाना का निवासी है, को यह सजा दी।