कानपुर: न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार लीडर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
पनकी थाना क्षेत्र के न्यू ट्रांसपोर्टर नगर में शुक्रवार को तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सर पर गंभीर चोट आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई रविवार 8 बजे पोस्टमार्टम के बाद शवपरिवार को सौंप दिया गया।