उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में हुई महागौरी की पूजा-अर्चना
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में सोमवार को पूर्वाह्न करीब 9 बजे मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान,आस्था और भक्तिभाव के साथ माता महागौरी की पूजा-अर्चना की तथा पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि कामना की।