अनूपपुर: ग्राम सकरिया में जमीन विवाद में खेत पर बोआई के दौरान मारपीट, चार लोगों पर मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरिया में जमीन विवाद को लेकर खेत में धान की बोआई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है ।