गढ़वा: गढ़वा में छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि घोषित, ई-कल्याण पोर्टल से करें आवेदन
Garhwa, Garhwa | May 13, 2026 राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है। सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि छात्रवृत्ति राशि का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जा सके।