बहराइच: चिलवरिया टैक्सी स्टैंड के पास फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में 17 मई 2026 को उत्कर्ष सिंह व उसके साथी नीरज पर जानलेवा हमला कर फ़ायरिग करने के मामले में पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।