फूलपुर में मंगलवार लगभग 03 बजे फ्लाईओवर से तहसील गेट व ब्लॉक के दक्षिणी गेट तक कई घंटे जाम लगा रहा, जिससे लोग वाहनों सहित फंसे रहे। जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा, बाद में पुलिस के पहुंचने पर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ सके।जाम के चलते प्रयागराज आने-जाने वाले लोगों, खासकर मरीजों व जरूरी कार्य से जा रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।