हुज़ूर: ज़िले में वीआईपी रोड पर मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवा कर जैन मुनियों का किया स्वागत
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीआईपी रोड भोपाल में जैन मुनि विनम्र सागर को देख कर अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद गाड़ी से उतरकर जैन मुनियों का आशीर्वाद लेने उनके समीप पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने भोपाल आगमन पर जैन मुनि और उनके सहयोगियों का स्वागत किया|