हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या नगर में रेत से भरे डंपर ने युवक को रौंदा,मौके पर मौतः पुलिस ने डंपर को जब्त किया, आरोपी चालक फरार
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2024 भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके में स्थित अर्जुन नगर शिव जी के मंदिर के सामने देर रात रेत से भरे डंपर ने युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।