हुज़ूर: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के मानसरोवर पेट्रोल पंप के पास टैंकर ने बाइक से जा रहे पति-पत्नी को रौदा, मौके पर मौत
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2024 भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के मानसरोवर पेट्रोल पंप के पास पानी से भरे तेज रफ़्तार टैंकर ने बाइक से जा रहे पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे टैंकर बाइक को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।