बहराइच: मोतीपुर इलाके के कब्रिस्तान में पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, आत्महत्या की आशंका
बहराइच के मोतीपुर के जरही रोड निवासी युवती का शव शनिवार देर रात कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला। शाम को घर से लापता हुई युवती की तलाश के बाद यह दुखद घटना सामने आई। पुलिस ने जांच शुरू की, पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। गहन जांच जारी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।