प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में बहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तीन लोगों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज, प्रचार-प्रसार में उपयोग सामग्री जब्त
#सीधी। जिले के #बहरी #थाना क्षेत्र में #प्रलोभन देकर #धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में #पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ #मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से धर्म परिवर्तन के प्रचार-प्रसार में उपयोग की जा रही सामग्री भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को एक फरियादी ने थाना बहरी में लिखित शिकायत देकर राजेन्द्र बहादुर सिंह, राजपति सिंह एवं गिब्सन थोमस पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के #आरोप लगाए।
शिकायत प्राप्त होने के बाद बहरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सूचना की तस्दीक की। प्रारंभिक जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की #धारा 3 एवं 5 के तहत तीनों के #विरुद्ध #अपराध #पंजीबद्ध किया।
प्रचार सामग्री जब्त
पुलिस ने मौके से धर्म परिवर्तन के प्रचार-प्रसार में उपयोग की जा रही सामग्री को विधिवत जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों को विवेचना में शामिल किया गया है।
फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना बहरी पुलिस टीम द्वारा की गई।