दरभंगा: LNMU के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के पांच दिवसीय सम्मेलन में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के तत्त्वावधान में "समकालीन समय में व्यावसायिक अनुसंधान" विषय पर जुबिली हॉल में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स- 2025 के विजेताओं के सम्मान कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति पहुंचे। यह कार्यक्रम बुधवार को दिन के 11.15 बजे आयोजित की गई।