सरदारशहर: राजासर बिकान में चायनीज मांझे से एक युवक की गर्दन कटी, युवक के गले पर आए 50 टांके
जानकारी के अनुसार गांव राजासर बीकान का आदित्य पुत्र लोकेश कुमार महर्षि उम्र 17 साल बाइक पर कुछ सामान लाने के लिए जा रहा था कि रास्ते में अचानक चाइनीज मांझे की डोर उसके गले में अटक गई। युवक ने तुरंत हाथ से डोर को अलग करना चाह तो हाथ की एक उंगली पर भी कट लग गया। डोर से गले में एक लंबा कट लग गया। जिससे वह घायल हो गया।