सोनबरसा: सोनबरसा थाने में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, महिलाओं की शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्रवाई
सीतामढ़ी जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सोनबरसा थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।