खंडवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिल्लोरा के बाघनगर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर रविवार को विवाद खड़ा हो गया। एक गरीब आदिवासी विधवा महिला की जमीन पर कार्रवाई के विरोध में जयस संगठन ने अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।