संडीला: गंगा दशहरा मेले को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, हरदोई और बालामऊ से होकर चलेगी विशेष मेला स्पेशल ट्रेन
Sandila, Hardoi | May 19, 2026 गंगा दशहरा मेले और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार हरिद्वार और लखनऊ के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।