बेरमो: बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह ने बच्चों को सुरक्षा और अनुशासन का महत्व समझाया
Bermo, Bokaro | May 9, 2026 बेरमो ब्लॉक अंतर्गत फुसरो स्थित अनपत्ति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में आज शनिवार को पुलिस का एक मानवीय और मार्गदर्शक चेहरा देखने को मिला। बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह ने समय लगभग साढ़े 10 बजे स्कूली बच्चों के बीच पहुँचकर उन्हें बेहतर नागरिक बनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के गुण सिखाए।