सत्तर कटैया: सत्तर पंचायत से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाया, पीड़ित परिवार ने बिहरा पुलिस से लड़की बरामदगी की लगाई गुहार
सत्तर पंचायत के एक गांव से तीन दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस से घटना की सारी दास्तान सुनाते हुये लड़की बरामदगी की गुहार लगाई है। घरवालों ने बताया कि काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं नहीं मिला तब जाकर थाना पहुंचा। बिहरा थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।