मुरादाबाद: पीएसी तिराहे पर निगम के ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने शव रोड पर रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर हंगामा
पीएसी तिराहे पर निगम के ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने शव को रोड पर रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया हैं। आक्रोशित परिजनों ने भाजपा पार्षद के बेटे और उसके साथियों के गिरफ्तारी को मांग की हैं। पुलिस ने आरोपी अनुज, संजीव, कनिष्क एक अज्ञात पर 147,323,,504,328,452,302,3(2)(V) के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।