धनघटा थाना क्षेत्र के कटया निवासी 14 वर्षीय राज, पुत्र महेन्द्र कन्नौजिया, की रविवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। मलौली चौराहे पर फुल्की खाते समय तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। वाहन पकड़ा गया, चालक फरार है। राज कक्षा 9 का छात्र था और शादी में जा रहा था। शव मर्चरी हाउस भेजा गया, परिजनों में कोहराम है।