टीकमगढ़: गंगा दशमी पर कुंडेश्वर धाम में स्वच्छता अभियान, शाम को होगी जमडार नदी की महा आरती, कलेक्टर ने की अपील
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज दिन सोमवार को गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष में प्रसिद्ध कुंडेश्वर धाम मंदिर परिसर एवं नदी घाटों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने लोगों से नदियों और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।