सादाबाद: सहपऊ ब्लॉक परिसर में सिक्योरिटी कम्पनी के भर्ती कैंप में बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ी, मिला रोजगार
दिल्ली की सिक्योरिटी कम्पनी SIS Limited द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर आदि पदों पर सीधी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से कंपनी द्वारा हाथरस जनपद के सभी ब्लॉकों में भर्ती कैंपों का आयोजन किया जा रहा है 20 अप्रैल से शुरू की गई यह भर्ती 9 मई तक जनपद में चलेगी। कल गुरुवार को सहपऊ ब्लॉक परिसर में फिर भर्ती होगी।