चीनोर: मोहना पुलिस का मानवीय चेहरा, आदिवासी मजदूर की मदद कर उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाया
पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी है। मोहना पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक आदिवासी मजदूर की मदद कर उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाया। मोहना पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।