मुरैना नगर: वन रक्षक हत्या के बाद मुरैना में सख्ती, कलेक्टर-एसपी एक्शन में, 4 घाटों पर 1 करोड़ से अधिक का रेत नष्ट
मुरैना जिले में वन रक्षक की हत्या के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ और एसपी समीर सौरभ के निर्देश पर अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई। चंबल के विभिन्न घाटों पर 8 हजार 195 ट्रॉली चंबल रेत नष्ट की गई, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए है।