जानसठ: भोपा क्षेत्र के शुक्रताल गाँव के किनारे विशालकाय अजगर मिलने से फैली दहशत, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
भोपा क्षेत्र के शुक्रताल गाँव किनारे बुधवार शाम 6:00 बजे के आसपास उस समय दहशत फैल गई जब जंगल से गांव की तरफ एक विशालकाय अजगर जाता दिखाई दिया, जैसे ही सूचना ग्रामीणों को लगी तो मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली,वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर ले गई।