जानसठ: भोपा के गाँव कासमपुर मे तालाब में ओवरफ्लो हो जाने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से लगाई निस्तारण की गुहार #jansamasaya
भोपा के गाँव कासमपुर मे सोमवार शाम 5:00 के आसपास ग्रामीणों ने उस समय हंगामा प्रदर्शन खड़ा कर दिया,जब भारी संख्या मे ग्रामीण इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आए, आरोप है की गांव में तालाब की साफ सफाई न होने के चलते पानी का ओवरफ्लो हो जाता है और सड़कों पर गंदगी और कूड़ा करकट फ़ैल जाता है,बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी मौन है