जानसठ: ककरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ₹10,000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
ककरौली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार शाम 6:00 बजे के आसपास 10000 के इनामी बदमाश ताहिर को गिरफ्तार किया है, SSP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत शातिर बदमाश के विरुद्ध संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल। जिसके कब्जे से एक तमँचा कर दो कारतूस बरामद किए गए।