जानसठ: ककरौली क्षेत्र में हाईवे मार्ग पर घायल अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, मौके पर पहुंची पुलिस
ककरौली क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर सोमवार शाम 6:00 बजे के आसपास उस समय हड़कंप मच गया,जब सड़क किनारे एक घायल अवस्था में अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ मिला,आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया,मामले की जानकारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है