झाझा: ट्रांसफार्मर खराब होने से सिंचाई ठप, महापुर पंचायत के किसानों ने एसडीओ से लगाई गुहार
Jhajha, Jamui | Aug 20, 2026 ट्रांसफार्मर खराब होने से खेतों तक बिजली नहीं पहुंचने पर महापुर पंचायत के चितोचक, सगराघाट, तत्वाडीह व नौंवाठीका गांव के किसान गुरुवार को दोपहर 1 बजे विद्युत कार्यालय झाझा पहुंचे। किसानों ने एसडीओ विनोद कुमार नागर से मिलकर समस्या बताई और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि धान की फसल को इस समय नियमित सिंचाई की आवश्यकता है।